Home Remedy for Eye Flu | Eye Flu Treatment in Hindi

आई फ्लू का इलाज (Home Remedy for Eye Flu) कैसे किया जाता है?

आई फ्लू का इलाज (Home Remedy for Eye Flu) उसके कारण पर निर्भर करता है। दिन में 3 से 4 बार प्रभावित आंख की ठंडी या गर्म सिकाई करने से और डॉक्टर द्वारा बताई गई कुछ प्रकार की आई ड्रॉप दवाएं इस्तेमाल करने से भी आई फ्लू के लक्षणों को शांत किया जा सकता है।

आई फ्लू आमतौर पर कुछ दिनों के अंदर अपने आप ठीक हो जाती है। यदि आई फ्लू किसी प्रकार के वायरस के कारण हुआ है, तो उन मामलों में एंटीबायोटिक दवाएं कोई भी मदद नहीं कर पाती।

घरेलू उपचार (Home Remedy for Eye Flu)

आई फ्लू के लिए कुछ घरेलू उपचार भी हैं, जो आई फ्लू का इलाज करने और उसके कारण हो रहे जलन व सूजन जैसे लक्षणों को कम करने में मदद कर ता है।

बर्फ से सिकाई:

अपनी आंखों को बंद करें और पलकों को बर्फ के साथ सेकें, बर्फ को  सीधे त्वचा पर ना लगाएं उसको किसी कपड़े के साथ लपेट लें।

धनिया:

थोड़े धनिया के पत्ते लें और उन्हें पानी में उबाल लें। उसके बाद पानी को ठंडा करके छान लें और इस पानी के साथ अपनी आंखें धोएं। इस पानी से आंख धोने से आंख की सूजन और अन्य जलन जैसी तकलीफ कम हो जाती हैं।

आलू:

एक आलू को काट लें और उसके टुकड़े को अपनी आंख पर रखें।

रस:

पालक और गाजर के जूस को मिक्स करें और नियमित रूप से इस जूस को पीएं।

भारतीय करौंदा:

यह एक प्रकार का फल होता है, जो नींबू जैसा दिखाई देता है। भारतीय करौंदा का जूस पीने से भी आई फ्लू के लक्षणों में सुधार होने लगता है।

गुलाब जल:

अपनी आंखों में एक या दो बूंदे गुलाब जल की डालें, इससे आंख साफ हो जाती   है।

टी बैग:

नम कैमोमाइल टी बैग को पलकों पर रखने से आई फ्लू के लक्षण शांत होने लगते हैं।

गेंदे का फूल:

आंखों को धोने के लिए गेंदे के फूल के रस का उपयोग भी किया जा सकता है।

सिकाई करना:

कोई छोटा तौलिया या कपड़ा लें और उसे पानी में भिगो लें। उसके बाद कपड़े या तौलिये से पानी निचोड़ दें और उसको आंख पर रखें।

त्रिफला:

भारत में यह काफी प्रचलित आयुर्वेदिक औषधि है। त्रिफला को पानी में भिगो लें और फिर पानी को छान कर अलग कर लें और इस पानी के साथ आंखों को धोएं।

इसके अलावा पानी में त्रिफला का पाउडर मिलाकर इस पानी के साथ आंख को धोया भी जा सकता है और उसे पिया भी जा सकता है।

Also, Read More Interesting updates
6 reasons why dancing is great for your bodyRead Now
How to get rid of body acneRead Now
Why High Blood Pressure is a “Silent Killer”?Read Now
Can Tonsillitis Spread from Person to Person?Read Now
Scarlet fever: Causes, symptoms, treatmentRead Now
What Is Iron-Deficiency Anemia?Read Now
How To Use Hair Straighteners?Read Now
How to remove Wrinkles,Skin AllergiesRead Now
Girls are more affected than boys by social mediaRead Now
dengue and feverRead Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *