Teeth Problems and Solutions | दांतों में होने वाली समस्याएं

दान्तों की समस्या बेहद आम है और हर 10 में से 5 व्यक्ति इससे परेशान हैं। दांत में दर्द के बहुत से कारण हो सकते हैं और इनके कारणों और समस्या के आधार पर ही इनका इलाज भी किया जाता है। दांतों में समस्याओं के विभिन्न प्रकारों के आधार पर इनके कारण भी अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन दांतों की समस्या का सबसे बड़ा कारण दांतों में संक्रमण ही पाया जाता है। स्वस्थ्य दांतों के लिए यह बेहद जरूरी है कि उनकी नियमित सफाई की जाए।

दांतों में क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं-

  • टूथ डिकेय (दांत की सड़न)
  • टूथ केविटी (दांत में कीड़ा लगना)
  • पेरिओडाँटल रोग
  • प्लेक
  • टूथ फ्रैक्चर (दांत का टूटना)
  • दांत की फिलिंग का ख़राब हो जाना
  • दांत में संक्रमण

यह सभी वह समस्याएँ हैं, जिनकी वजह से लोगों को दान्तों से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इनमें से ज्यातर समस्याओं का कारण दांतों की अच्छे से सफाई न हो पाना है। वहीं इन समस्याओं के एक ही जैसी समस्याओं में लोगों को अलग-अलग तरह से दर्द हो सकता है। हो सकता है किसी को ज्यादा हो और किसी को कम।

दांत में समस्या होने पर नज़र आने वाले लक्षण

  • दांत में दर्द, आता-जाता भी हो सकता है, धड़कन की तरह भी महसूस हो सकता है, और स्थिर भी हो सकता है
  • कुछ लोगों में बिलकुल दर्द नहीं होता लेकिन यदि उस स्थान पर दबाव डाला जाए तो दर्द महसूस होने लगता है
  • दांत के आस-पास सूजन, जो बाहर चेहरे की त्वचा पर भी नजर आती है,
  • बुखार
  • कुछ खाने पर दर्द होना
  • ठंडा और गर्म लगना
  • सिरदर्द
  • संक्रमित दांत से पानी निकलना


दांतों की समस्याओं के लिए दिए जाने वाले उपचार

  • दांतों में होने वाली समस्याओं के उपचार भी उन्हीं के अनुसार ही दिए जाते हैं। 
  • यदि दांत में दर्द का कारण कैविटी है, तो डॉक्टर इस कैविटी को भर देता है। 
  • यदि दांत की तंत्रिका (टूथ नर्व) में संक्रमण हो तो रुट कैनाल किया जाता है।
  • यदि दांत में दर्द के साथ-साथ बुखार और सूजन भी हो तो एंटीबायोटिक भी दी जाती है। 
  • यदि दांत ठीक होने की स्थिति में न हो तो उसे निकाल भी दिया जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *