What is Eye Flu in Hindi | आई फ्लू क्या है ? | Eye Flu Symptoms

What is Eye Flu in Hindi

  • आई फ्लू (Eye Flu) एक तेजी से फैलने वाला रोग है, इसमें आंख की उस झिल्ली में सूजन व लालिमा आ जाती है जो आंख के आगे के हिस्से को ढक कर रखती है।
  • आई फ्लू (Eye Flu) आंख का एक रोग है, जिसे वायरल कंजक्टिवाइटिस के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह रोग इन्फेक्शन पैदा करने वाले वायरस के कारण होता है, इनमें एडीनोवायरस, हर्पीस, सिंपल्स वायरस, मिक्सोवायरस और पोल्स वायरस आदि शामिल हैं।
  •  वैसे तो आई फ्लू (Eye Flu) किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन ज्यादातर यह बच्चों में होते देखा गया है।

आई फ्लू (Eye Flu) क्या है?

  • आई फ्लू (Eye Flu) एक प्रकार का आंख का संक्रमण होता है, जो वायरस के कारण होता है।
  • आई फ्लू के कारण आंखों में लालिमा व सूजन जैसे लक्षण होने लग जाते हैं।
  • यह इन्फेक्शन काफी दर्दनाक व परेशान कर देने वाली स्थिति पैदा कर देता है।
  • यह काफी संक्रामक (तेजी से फैलने वाला) रोग होता है, जो एक संक्रमित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में आसानी से फैल जाता है।

आई फ्लू के क्या लक्षण होते हैं?

  • आई फ्लू में कई अलग-अलग लक्षण पैदा हो सकते हैं, जिनमें निम्न शामिल हैं:
  • आंखों में दर्द होना
  • आंखों से पानी आना
  • आंखों मे खुजली होना
  • धुंधला दिखाई देना
  • आंखों में जलन होना
  • आंखें खुली रखने में कठिनाई होना
  • पलकों के बाल चिपकना
  • सिरदर्द होना
  • जी मिचलाना
  • लंबे समय से आंखों में सूखापन रहना
  • आंखों में दबाव सा महसूस होना
  • आंखों के सफेद हिस्से और पलकों में लालिमा होना
  • आंखों की पलकों के ऊपर पीले रंग का गाढ़ा और चिपचिपा पदार्थ बनना
  • रोशनी के प्रति संवेदनशीलता
  • आंख में कुछ चले जाने जैसा महसूस होना
Also, Read More Interesting updates
6 reasons why dancing is great for your bodyRead Now
नार्कोलेप्सी क्या है? | What is narcolepsy?Read Now
आँख का वजन (Weight of eye) कितना होता है?Read Now
सबसे अधिक क्षारीय खाद्य पदार्थ – Alkaline foodsRead Now
Scarlet fever: Causes, symptoms, treatmentRead Now
What Is Iron-Deficiency Anemia?Read Now
How To Use Hair Straighteners?Read Now
How to remove Wrinkles,Skin AllergiesRead Now
dengue and feverRead Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *